फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pollution spread due to garbage fire, patients had difficulty breathing.

Ghaziabad News: कूड़े में आग लगने से फैला प्रदूषण, मरीजों को सांस लेने में हुई परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pollution spread due to garbage fire, patients had difficulty breathing.
गाजियाबाद। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल परिसर में बृहस्पतिवार को कूड़े के ढेर में लगी आग से पूरे इलाके में प्रदूषण फैल गया। आग से उठे धुएं के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के पीछे मोर्चरी के सामने लंबे समय से कूड़े का ढेर जमा है। दवाइयों के रैपर और मरीजों की फेंकी हुई पट्टियां भी थीं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे किसी कर्मचारी ने इस कूड़े में आग लगा दी। देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा जो इमरजेंसी के पिछले हिस्से से होते हुए वार्ड तक पहुंच गया। धुएं और बदबू के कारण पूरे इमरजेंसी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग से फैले धुएं के कारण कई मरीजों और तीमारदारों की आंखों में जलन हुई। कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी की शिकायत भी सामने आई। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


एनजीटी ने खुले में कूड़ा जलाने पर लगाई है रोक
पर्यावरणविद आकाश वशिष्ठ का कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कूड़ा प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। इसमें खुले में कचरा जलाने पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर के एक हिस्से में लंबे समय से कूड़ा जमा होना और उसमें आग लगना गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले में अस्पताल के सीएमएस डाॅ. संजय गुप्ता ने बताया कि कूड़े में आग लगाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed