Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pollution leads to rise in heart patients; caution advised

Ghaziabad News: प्रदूषण से बढ़े दिल के मरीज, एहतियात बरतने की सलाह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pollution leads to rise in heart patients; caution advised
बुलंदशहर। सर्दी की शुरुआत के साथ ही शहर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसका सीधा असर अब हृदय रोगियों की सेहत पर पड़ रहा है। प्रदूषित हवा और गिरते तापमान के कारण दिल के मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से निजी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

सर्दियों में तापमान कम होने और प्रदूषण बढ़ने से हृदय रोगियों की समस्या बढ़ जाती है। प्रदूषण के सूक्ष्म कण सांस के जरिये शरीर में पहुंचकर फेफड़ों और हृदय को प्रभावित करते हैं। जिलेभर के हृदय रोग विशेषज्ञ के पास रोगी अपनी परेशानियों को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्हें बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करना चाहिए। घर का बना पौष्टिक खाना खाने और खानपान में सावधानी बरतने को कहा गया है। यह वायु प्रदूषण की समस्या एक से दो माह तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन


हार्ट अटैक का खतरा और बचाव
हृदय रोग विशेषज्ञ व पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. एसके गोयल ने बताया कि प्रदूषण और ठंड का असर हृदय रोगियों पर अधिक होता है। प्रदूषित हवा से सांस लेने में परेशानी, सीने में भारीपन और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होता है। ऐसे मौसम में हृदय रोगियों को सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। नियमित दवाओं का सेवन करें और परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्त वाहिकाओं पर प्रभाव
डॉ. गोयल के अनुसार, इस मौसम में हृदय रोगियों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है और दिल को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। शारीरिक रूप से कमजोर लोग और कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले इसकी चपेट में आसानी से आ जाते हैं। प्रदूषण से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

--
कोट

हृदय रोग की समस्या लेकर मरीज इमरजेंसी में आ रहे है। जिनके लक्षण के आधार पर ईसीजी कराने के बाद स्टेमी केयर यूनिट के तहत उपचार किया जा रहा है। कुछ मरीजों को अलीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। - डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed