फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Poll of the open weighed nutrition plan

वजन लिया तो खुली पोषण योजना की पोल

Mon, 12 Dec 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Poll of the open weighed nutrition plan
शि‌शु - फोटो : amar ujala

वजन दिवस पर बच्चों का वजन लिया गया तो पोषण मिशन की पोल खुल गई। अक्तूबर के मुकाबले 10 दिसंबर को लिए गए वजन में 152 अति कुपोषित बच्चों का इजाफा हो गया। सोमवार को नगर क्षेत्र के बच्चों का वजन तौला है। देहात और नगर की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन कुपोषण से लड़ने की योजना तैयार करेगा।

विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि अक्तूबर तक अति कुपोषित बच्चों की संख्या 3629 थी जो अब 3781 हो गई है जबकि  नगर क्षेत्र का आंकड़ा आना बाकी है। अति कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। अधिकारियों के साथ ही आंगनबाड़ी और आशाएं घर-घर जाकर कुपोषण के खिलाफ जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी इनकी संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक  में कुपोषण से लड़ने की योजना पर विचार होगा। देहात क्षेत्र के बाद सोमवार को 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन तौला गया। डीपीओ  ने बताया कि बुधवार तक इसका आंकड़ा कंपाइल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लॉकवार कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की संख्या
ब्लाक           कुपोषित बच्चे             अति कुपोषित बच्चे


लोनी              3250                      1395
भोजपुर            2035                      1012

मुरादनगर          1219                       699

रजापुर             2585                       675

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed