फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Politics should not be part of the dignity of women: Uma

महिलाओं के सम्मान को राजनीति का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए: उमा

Sun, 24 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Politics should not be part of the dignity of women: Uma
अन्य - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक दलों को महिलाओं के सम्मान को राजनीति का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने शनिवार को गाजियाबाद आने के दौरान यह कहा।
विज्ञापन


वह कंट्री इन होटल में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की गाजियाबाद और नोएडा शाखा की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण समारोह में मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा और उन्हें अतीत याद दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को महिलाओं के प्रति भाषा और व्यवहार का ख्याल रखना चाहिए। बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता महिलाओं का सम्मान भूल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मुलायम सिंह यादव ने मायावती पर टिप्पणी की थी, तो उन्होंने ही इस मसले को संसद में उठाया था। लखनऊ के गेस्ट हाउस में जब सपा कार्यकर्ताओं ने मायावती पर हमला बोला तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान की रक्षा की थी।

उन्होंने कहा कि मुश्किलों से लड़ने में पार्टी से निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर की पत्नी सक्षम हैं।  समारोह में महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नदी और नारी अपने अस्तित्व खुद रचती हैं।

देश में नारियों और नदियों को अविरल धारा चाहिए। नारी देश के विकास में सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नदियों में फैक्ट्रियों के शोधित जल को बहाने पर भी रोक लगेगी। राज्य सरकारों से बात चल रही है, इस संबंध में एक्ट भी लागू किया जाएगा।


उन्होंने महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी।  इस मौके पर गौतमबुद्ध गर की पूर्व विधायक विमला बाथम के साथ ही आईसीएआई की गाजियाबाद शाखा अध्यक्ष अंकुर तायल,  उपाध्यक्ष सचिंदर, सचिव प्रशांत, कोषाध्यक्ष विनीत, पुनीत सखूजा और नोएडा के अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,  सुधीर कुमार, प्रवीण सिंघल, तनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed