फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Policeman hit on DME, injured

Ghaziabad News: डीएमई पर पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Policeman hit on DME, injured
कार की टक्कर से घायल यातायात पुलिसकर्मी विपिन कुमार। स्रोत: पुलिस
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीएम कॉलेज के निकास प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी विपिन को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। सिपाही को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। विजयनगर पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि मूल रूप से खुर्जा निवासी विपिन कुमार गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग में सिपाही हैं। शुक्रवार की शाम विपिन कुमार आईपीएम कॉलेज के सामने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से विपिन को टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद चालक तेजी से कार लेकर भाग गया। गंभीर रूप घायल विपिन को मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल विपिन कुमार के भाई अक्षय कुमार यातायात पुलिस में हैं। अक्षय कुमार की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी खंगालकर कार चालक और उसके साथी की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि कार सदरपुर निवासी विनीत चला रहा था और कार पर उसका दोस्त सुमित भी सवार था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल यातायात पुलिसकर्मी विपिन कुमार। स्रोत: पुलिस

कार की टक्कर से घायल यातायात पुलिसकर्मी विपिन कुमार। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed