फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Policeman beaten with sticks in protest against arrest of smack smuggler

Ghaziabad News: स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिसकर्मी को लाठी डंडो से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Policeman beaten with sticks in protest against arrest of smack smuggler
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के कासिम विहार कॉलोनी में स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने पुलिसकर्मी को लाठी डंडों से पीटा। आरोपियों ने पुलिसकर्मी की बाइक में तोड़फोड़ की। साथी पुलिसकर्मी ने घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला समेत 10 नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कासिम विहार कॉलोनी में स्मैक बिकने की सूचना मिली थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम ने शुक्रवार को स्मैक बेचने वाले आरोपी रफीक निवासी कासिम विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद किया। तस्कर की गिरफ्तारी से उसके परिजन नाराज थे। इसके बाद उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह और सत्यवीर आरोपी के खिलाफ सभी कागजात के साथ कासिम विहार कॉलोनी बंगाली बस्ती पहुंचे। रफीक के परिजन और रिश्तेदार सत्यवीर और राजेंद्र की बाइक के आगे खडे हो गए और बाइक को रोक लिया। आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगे। पुलिस कर्मियों ने गाली गलौज का विरोध किया तो परिजन और रिश्तेदारों ने राजेंद्र और सत्यवीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडों से पुलिस कर्मियों को पीटा और उनकी बाइक में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

इन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई

एसीपी ने बताया कि उपनिरीक्षक राजेंद्र की शिकायत पर ट्रॉनिका सिटी थाने मंप मुस्ताक, मुस्तकीम, अकबर, नाजरीन, मुमताज, शबनम, सरवरी, शायरा, मुस्कान, मैसर और अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों पर 147, 148, 341,332, 352, 353, 323, 504, 427 धारा लगी है। पुलिस ने 17 आरोपियों नसरीन, नगमा, सरवरी, सानिया, सकीरन, शमा परवीन, सुहाना, मैसर, शवीना, सैहरून खातून, मसरत खातून, हजमून खातून, गुडिया उर्फ शबनम, नजरान परवीन, जीनत, रिजा अली और मौ0 मृत्युजा को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे है। एसीपी ने बताया कि रफीक ट्रॉनिका सिटी थाना से पहले भी दो बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed