फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police will also interrogate the people seen in the video

Ghaziabad News: वीडियो में दिख रहे लोगों से भी पूछताछ करेगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police will also interrogate the people seen in the video
लोनी। अंकुर विहार एसीपी कार्यालय में तैनात दो हेड कांस्टेबलों द्वारा रिश्वत लेने के मामले में पुलिस फरार चल रहे एक हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस वीडियो में दिख रहे लोगों से भी पूछताछ करेगी। मामले की जांच एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में जो भी लोग दिख रहे है, उन सभी से पूछताछ की जा रही है। जो लोग पुलिसकर्मियों को रिश्वत दे रहे हैं। उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित होने के बाद उनसे भी पूछताछ की जाएगी। रुपया क्यों दिया गया, किस काम का दिया गया, क्या पुलिसकर्मियों ने रुपया मांगा समेत अन्य सवाल किए जाएंगे। उधर, फरार हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जल्द ही दिनेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दे कि अंकुर विहार एसीपी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और दिनेश कुमार का लोगों से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस के अधिकारियों ने दोनों को निलंबित किया था। मामले में विपिन कुमार को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed