{"_id":"6786b832bd04cbf63b07ffba","slug":"police-team-is-scanning-the-footage-of-missing-young-man-injured-in-the-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1008-553584-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे में घायल युवक लापता फुटेज खंगाल रही पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे में घायल युवक लापता फुटेज खंगाल रही पुलिस टीम
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक जिलेदार को राहगीरों ने अस्पताल भिजवाया, जहां से घायल लापता है। दो दिनों से परिजन घायल की तलाश में भटक रहे हैं। वहीं, वेव सिटी एसीपी लिपी नगायच का कहना है कि टीम सीसीटीवी खंगाल रही है।
लालकुआं निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनके भाई जिलेदार पुत्र बादाम सिंह 12 जनवरी की सुबह करीब साढ़े छह बजे राधा कालोनी में ड्यूटी करने के लिए घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने वेव सिटी की लालकुआं स्थित पुलिस चौकी में तहरीर दी। जहां पता चला कि उनके भाई को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई और सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजन अस्पताल पहुंचे तो घायल वहां नहीं था।
वेव सिटी एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि टीम को सीसीटीवी फुटेज से एंबुलेंस की पहचान करने तथा अस्पताल में पूछताछ करने के लिए भेजा गया है।