फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police stopped Rahul-Priyanka Gandhi while they were on their way...huge traffic jam

Ghaziabad News: संभल जा रहे राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका...भीषण जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Rahul-Priyanka Gandhi while they were on their way...huge traffic jam
साहिबाबाद। बुधवार सुबह दिल्ली से संभल जा रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने गाजीपुर बाॅर्डर के पास यूपी गेट पर रोक दिया। दोनों नेता लगभग दो घंटे वहीं पर डटे रहे लेकिन पुलिस ने आगे जाने की इजाजत नहीं दी। पुलिस के इस रवैये पर कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारे लगाए। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। थोड़ी देर बाद जाम में फंसे लोगों ने कांग्रेसियों के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने कांग्रेसियों को बचाया। लगभग दो घंटे चले हंगामे के बाद दोपहर 12:47 बजे राहुल और प्रियंका लौट गए लेकिन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-9 और लिंक रोड पर ट्रैफिक को सामान्य होने में सात घंटे लग गए। पुलिस छावनी में तब्दील यूपी गेट पर सुबह ही बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन

सुबह 10:40 बजे राहुल और प्रियंका से पहले यूपी, बिहार और केरल के कांग्रेस नेता पहुंचे। इनमें यूपी के अध्यक्ष अजय राय, सांसदों में अमेठी से किशोरी लाल शर्मा, सहारनपुर से इमरान मसूद, प्रयागराज से उज्ज्वल रमण सिंह, बाराबंकी से तनुजा पुनिया, बिहार के पूर्णिया से पप्पू यादव, केरल के अलपुझा से केसी वेणुगोपाल पहुंच गए। पुलिस ने किसी को भी यूपी गेट से आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संभल जाना मेरा अधिकार

लेकिन दिया नहीं जा रहा : राहुल
(नेता प्रतिपक्ष ने कहा, संविधान को खत्म किया जा रहा)
हाथ में संविधान की काॅपी लिए राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से कहा, हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस मना कर रही है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वहां जाने का मेरा अधिकार बनता है लेकिन, जाने नहीं दिया जा रहा। मैं अकेला वहां जाने के लिए तैयार हूं, लेकिन ये बात भी मानी नहीं गई। हमारा सांविधानिक अधिकार हमें दिया नहीं जा रहा है। क्या यही है नया हिंदुस्तान, जिसमें संविधान को खत्म किया जा रहा है।



बीजेपी क्यों कहती हैं, हमने

कानून व्यवस्था संभाल रखी है : प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके सांविधानिक अधिकार बाकी लोगों से अलग होते हैं। उन्हें रोका नहीं जा सकता। राहुल गांधी अकेले जाने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन इस पर भी उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा। यूपी में अगर ऐसे हालात भी नहीं संभाले जा रहे तो बीजेपी इतने गर्व से क्यों कहती है कि हमने कानून व्यवस्था संभाल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed