फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police still empty handed after six days of robbery at gunpoint from cab driver

Ghaziabad News: कैब चालक से पिस्टल के बल पर लूट में पुलिस के हाथ छह दिन बाद भी खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Police still empty handed after six days of robbery at gunpoint from cab driver
इंदिरापुरम। अभयखंड स्थित तक्षशिला अपार्टमेंट के पास 14 फरवरी को कैब चालक अमर सिंह को हथियार के बल पर लूट की घटना में इंदिरापुरम पुलिस छह दिन में बदमाशों का सुराग नहीं ढूंढ सकी है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान नहीं हुई। अंधेरे की वजह से टीम को फुटेज धुंधली मिली।
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि बदमाशों का हुलिया और बाइक नंबर की पहचान, कैब को किस-किस जगह घुमाया था। उन सभी जगह की सीसीटीवी फुटेज चेक करने के अलावा अन्य एंगल से चार टीमें लगी हैं हालांकि, बाइक पर बदमाशों ने नंबर प्लेट नहीं लगाई थी। ऐसे में टीम छह दिन बाद भी अंधेरे में तीर चला रही है। इंदिरापुरम पुलिस ने निजी बैंक के हेड ऑफिस को मेल करके घटना में रुपये निकालने के समय की फुटेज मांगी थी। अब बैंक की फुटेज से टीम को कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। एसीपी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को अगले कुछ दिनों में सफलता नहीं मिली तो स्वाट टीम को केस सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डीएलएफ भोपुरा निवासी कैब चालक अमर सिंह मंगलवार सुबह अभयखंड में स्टाफ को लेने पहुंचे थे। तक्षशिला अपार्टमेंट के पास सामने से एक बाइक घिसटती हुई कार के नीचे रुकी। बाइक सवार तीन युवक उठे, उसमें से दो युवक कार में जबरन बैठ गए जबकि तीसरा बाइक चलाने लगा। बदमाशों ने उन्हें कार में पिस्टल के बल पर ले लिया फिर निजी बैंक के एटीएम बूथ से दस हजार रुपये निकाले और कार व फोन लेकर भाग गए। बदमाश उन्हें काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे। उन्होंने पुलिस को लूट का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed