फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police solved sahibabad stealing case eight arrested

साहिबाबादः लाखों की सिगरेट हुई चोरी का हुआ खुलासा, आठ गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 06:10 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 30 Sep 2021 06:10 PM IST
सार

साहिबाबाद के आनंद औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों सिगरेट कंपनी के गोदाम से हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
police solved sahibabad stealing case eight arrested
सिगरेट गोदाम में चोरी करने के मामले का खुलासा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के आनंद औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दिनों सिगरेट कंपनी के गोदाम से हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से होन्डा सिटी, स्विफ्ट, ठेली, सात लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये की सिगरेट बरामद की है।

विज्ञापन


साहिबाबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सिगरेट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने समीर और आमिर निवासी साहिबाबाद को गिरफ्तार किया गया जबकि इनसे चोरी का माल खरीदने के लिए लक्ष्य गर्ग, बबलू, नसीम, मुकेश, पवन और नीरज को गिरफ्तार किया गया। ये छह आरोपी कारोबारी हैं। इनसे होंडा सिटी, स्विफ्ट, ठेली और सात लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये कीमत की सिगरेट बरामद हुई है।
विज्ञापन


गॉडफ्राई फिलिप्स इंडिया लिमिटेड कंपनी का गाजियाबाद में आईटीएस कॉलेज के नजदीक स्थित वेयर हाउस से 22 सितंबर की रात सिगरेट के करीब 21 बॉक्स चोरी कर हो गए थे। इस संबंध में 24 सितंबर को थाना साहिबाबाद पर चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहिबाबाद के एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि इस मामले में आठ आरोपियों को गुरुवार सुबह अर्थला मेट्रो स्टेशन के पीछे इसी गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed