फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police seized property worth Rs 38 crore of land mafia Mehboob Ali in Badaun.

Ghaziabad News: पुलिस ने भूमाफिया महबूब अली की बदायूं में 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police seized property worth Rs 38 crore of land mafia Mehboob Ali in Badaun.
मुरादनगर। पुलिस ने भूमाफिया व गैंगस्टर महबूब अली की अवैध कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने का काम शुरू कर रखा है। पुलिस ने बदायूं के सूरजपुर गांव स्थित भूमाफिया की 38 करोड़ की संपत्ति जब्त की। डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक चंद यादव ने बताया कि थाना ट्रोनिका सिटी के पावी गांव निवासी महबूब अली के खिलाफ भूमाफिया व गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महबूब अली ने अवैध कार्यों से संपत्ति अर्जित की है। बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत अपराध से कमाई गई संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जनपद बदायूं की तहसील दातागंज के सूरजपुर पुस्ता सलेमापुर गांव में भूमाफिया की 38 करोड़ की संपत्ति चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड भी लगाया। पुलिस ने शुक्रवार को जनपद मुरादाबाद में भूमाफिया की दो करोड़ की संपत्ति जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed