फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police recovered the kidnapped child from Old Delhi station

Ghaziabad News: अपहृत बच्चे को पुलिस ने पुरानी दिल्ली स्टेशन से किया बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police recovered the kidnapped child from Old Delhi station
मुरादनगर। पुलिस ने डिडौली गांव से अपहृत हुए छात्र जितेस उर्फ जीनू को सोमवार दोपहर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से सकुशल बरामद कर लिया है। नौकर बच्चे को चॉकलेट, अच्छे कपड़े व बिहार घुमान का लालच देकर अपने साथ ले गया था। सोशल मीडिया पर बच्चे का फोटो वायरल होने पर वह अपने परिवार से मिला। वहीं पुलिस ने भी बच्चे के मिलने पर राहत की सांस ली। पुलिस नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


डिडौली गांव निवासी कमल त्यागी किसान है, परिवार में पत्नी नीतू, बेटा जितेस उर्फ जीनू, कृष्णा व पिता जयचंद है, जितेस कक्षा सात में पढ़ता है। कमल त्यागी ने बताया कि दो साल पहले खेत पर काम करने के लिए नौकर आयुष निवासी समस्तीपुर बिहार को रखा था। वह किसान के परिवार में घुल मिल गया था। रविवार शाम करीब पांच बजे आयुष अपने साथ जितेस को खेत पर ले जाने की बात कहकर घर से ले गया था। बहुत देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आयुष का फोन मिलाया तो बंद आ रहा था। काफी तलाश के बाद जितेस व आयुष कापता नहीं चला। छात्र जितेस क दादा जयचंद परिवार के साथ थाने पहुंचे और नौकर आयुष के खिलाफ पोते के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी सुजीत कुमार राय ने बताया कि पुलिस की चार टीमें अपहृत बच्चे की तलाश में लगी थी। पुलिस ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से बच्चे को सकुशल बरामद कर अपहणकर्ता आयुष को हिरासत में लिया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। नौकर का बच्चे को ले जाने का क्या मकसद था जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन




दिल्ली एनसीआर में सोशल मीडिया वायरल हुआ बच्चे का फोटो

पिता कमल त्यागी ने बताया कि बेटे जितेस की गायब होने की सूचना रिश्तेदारी व दोस्तों को दी। बताया कि मेरे दोस्त हेमेंत त्यागी निवासी दुहाई ने दिल्ली एनसीआर में जितेस का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। सोमवार दोपहर हेमेंत को किसी ने बच्चे के दिल्ली में पुराने रेलवे स्टेशन के बाहर होने की सूचना दी। कमल त्यागी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई। पुलिस ने बच्चे को रेलवे स्टेशन के बाहर से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिहार घुमाने, चॉकलेट व अच्छे कपड़े दिलाने का दिया लालच

पिता कमल त्यागी ने बताया कि नौकर आयुष अच्छे कपड़े, चॉकलेट दिलाने व बिहार घुमाने का लालच देकर बेटे जितेस को अपने साथ ले गया था। बच्चे को सकुशल पाकर मां नीतू व पिता कमल व दाता जयचंद के खुशी के आंसू निकल पड़े, मां नीतू ने बच्चे को खुब प्यार यिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed