{"_id":"65e22fe171a8b26ffd0093e4","slug":"police-reached-a-settlement-in-the-case-of-pitbull-attack-on-the-girl-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-106877-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बच्ची पर पिटबुल हमले के मामले में पुलिस ने कराया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बच्ची पर पिटबुल हमले के मामले में पुलिस ने कराया समझौता
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों ने कहा, इलाज का पूरा खर्च न मिलने पर दोबारा करेंगे पुलिस में शिकायत
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में अपनी सहेली से मिलने जा रही 10 वर्षीय आलिया पर पिटबुल ने हमला बोल दिया। बच्ची के चेहरे, हाथ पर कुत्ते ने काट लिया। चीख सुनकर बुजुर्ग ने कुत्ते को डंडा मारकर किसी तरह बच्ची को बचाया और परिवार को सूचित किया। इस मामले में नगर निगम ने कुत्ते के मालिक को नोटिस जारी किया है जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।
परिजनों ने पिटबुल पालने वाले के खिलाफ डीएलएफ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया। वहीं, बच्ची के परिजनों का कहना है कि इलाज में करीब तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं जबकि कुत्ता मालिक ने अभी तक 50 हजार रुपये ही दिए हैं। ऐसे में पूरा रुपया न मिलने पर दोबारा पुलिस में शिकायत करेंगे।
वहीं, इस पूरे मामले में निगम की ओर से नोटिस जारी कर कुत्ता मालिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि कुत्ता पालने वाले से स्पष्टीकरण मांगा गया है। घायल आलिया के चेहरे की सर्जरी वैशाली स्थित एक निजी अस्पताल में की गई। परिजनों ने बताया कि बच्ची अब खतरे से बाहर है। आलिया की बड़ी बहन शबीना ने बताया कि आलिया के इलाज में अभी तक तीन लाख खर्च हो चुका है। परिजनों का यह भी कहना है कि रुपये पूरे नहीं दिए जाने और कुत्ते को काॅलोनी से हटाया नहीं गया तो वह दोबारा पुलिस के पास जाएंगे। शबीना ने बताया कि पिटबुल ने उनकी बहन आलिया की आंख के नीचे, बाएं हाथ, सीने के नीचे और प्राइवेट पार्ट पर बुरी तरह काटा है।
विज्ञापन
बुधवार रात बच्ची को कुत्ते ने काटा
घटना बुधवार रात आठ बजे की है। डीएलएफ कालोनी में रहने वाली आलिया रात करीब आठ बजे शालीमार गार्डन में अपनी सहेली से मिलने जा रही थी। सहेली मानवी के पिता ने पिटबुल पाला हुआ है। आलिया जब उनके घर पहुंची परिवार के सभी सदस्य छत पर थे और नीचे उनका पालतु कुत्ता पिटबुल खुला घूम रहा था। आलिया को देखते ही कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को नोचने लगा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बुजुर्ग ने कुत्ते को डंडा मारकर बचाया। जख्मी आलिया को परिजन पहल गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया लेकिन घाव से खून न रुकने पर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे परिजन पास के दो निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने इलाज से इन्कार कर दिया बाद में वैशाली स्थित एक निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया जहां उसके चेहरे की सर्जरी की गई।
प्रतिबंधित है पिटबुल को पालना
नगर चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष ने बताया कि पिटबुल, रोटविलर और डोगो अर्जेंटिनों खूंखार नस्ल के कुत्ते हैं। नगर निगम की डॉग पॉलिसी के तहत इन नस्लों के कुत्ते पालने की अनुमति नहीं है। इनका पंजीकरण भी नहीं किया जाता है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।