फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police raided hookah bar after complaint against

Ghaziabad News: एक्स पर शिकायत के बाद पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police raided hookah bar after complaint against
इंदिरापुरम। अभयखंड चौकी क्षेत्र में श्रीराम चौक पर हुक्का बार में खुलकर युवाओं को नशा परोसा जा रहा था। एक्स अकाउंट पर कैबिनेट मंत्री, यूपी पुलिस और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। टीम ने मौके से संचालक समेत दो युवक पकड़े।
विज्ञापन


एक्स अकाउंट पर एक युवक ने शिकायत की थी कि श्रीराम चौक पर द डेली बज नाम से हुक्का बार चल रहा है। इंदिरापुरम में अवैध हुक्का बार संचालकों पर क्यों नहीं होती कार्रवाई। शिकायत करने के दो-चार दिन बाद दोबारा से हुक्का बार फल-फूल जाते हैं। इन हुक्का बार संचालकों को किसकी अनुमति या आश्वासन मिला हुआ है। शिकायतकर्ता ने इस तरह अभयखंड पुलिस की सख्ती और कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शिकायत का डीसीपी ने तत्काल संज्ञान लिया और टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि हुक्का बार के संचालक आर्यन चौहान पुत्र योगेंद्र वीर सिंह निवासी नेहरू नगर राकेश मार्ग व उसके साथी अक्षित शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। टीम ने तीन हुक्का, तीन पाइप, तीन प्लेट और तीन चिलम बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed