फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police probing Rahul's statement after Deepmala's murder

Ghaziabad News: दीपमाला की हत्या के बाद राहुल के दिए बयान की पड़ताल में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police probing Rahul's statement after Deepmala's murder
गाजियाबाद। घूकना में घर में घुसकर युवती दीपमाला की हत्या करने के बाद आरोपी के खुद जहर खाकर जान देने के मामले में पुलिस ने अब हत्यारोपी राहुल चौधरी के दिए गए रिकॉर्डिड बयान की पड़ताल शुरू कर दी है। राहुल ने मौत से पहले बयान दिया था कि हत्या के लिए उसे हथियार दीपमाला के भाई ने मुहैया कराए थे। उसने दीपमाला और उसके परिवार पर छह लाख रुपये उधार होने का भी दावा किया था। पुलिस अधिकारी इस बयान की सच्चाई को जानने के लिए दीपमाला के परिवार के सदस्यों से पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बुलंदशहर के गांव सलेमपुर जाट के रहने वाले राहुल चौधरी ने दीपमाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद इकट्ठा हुई भीड़ से बचने के लिए उसने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। यहां लोगों ने उसका वीडियो बनाया। इसमें वह कहता दिख रहा है कि दीपमाला पर उसके छह लाख रुपये थे। रिकॉर्डिड बयान में उसने कहा था कि दीपमाला के भाई ने अपनी दूसरी बहन के पति को मारने के लिए उसे तमंचा दिया था। उसकी बहन ने किसी अन्य जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इससे दीपमाला के परिजन नाराज थे। राहुल ने बयान में यह भी कहा था कि तमंचा देकर उसके भाई ने कहा था कि अगर वह उसकी दूसरी बहन के पति को मार देगा तो वह उसकी शादी दीपमाला से करा देंगे। हालांकि पुलिस इस पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं कर रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इस वारदात में कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना बाकी है। उनका कहना है कि राहुल पर पिस्टल और तमंचा कहां से आए, इसका जवाब मिलना भी जरूरी है। उसे यह हथियार किसने उपलब्ध कराए इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात के समय दीपमाला और राहुल दोनों के मोबाइल थे स्विच ऑफ
पुलिस को अब तक की पड़ताल में पता चला है कि हत्या की इस वारदात के दौरान राहुल चौधरी और दीपमाला दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे। जिन नंबरों को वह नियमित इस्तेमाल करते थे, उन पर वारदात के समय कोई बात नहीं हुई। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि हो सकता है कि वारदात से पहले किसी अन्य फोन के माध्यम से इनका संपर्क हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को कैसे पता चला कि दीपमाला पिता के घर पर ही है
कुछ समय से दीपमाला अपनी मौसेरी बहन और भाई के साथ लालकुआं पर किराए के मकान में रहती थी। दीपमाला के जीजा मोहित चौहान के मुताबिक दीपमाला चार-पांच दिन में एक बार घूकना में अपने पिता के घर आती थी। वारदात से पहली रात ही दीपमाला घूकना में अपने पिता के पास आई थी। राहुल को इस बात की जानकारी कैसे मिली कि वह घूकना में ही है। उसने अगले दिन सुबह आठ बजे ही वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed