फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police on alert and monitoring social media following CJP's announcement of a march to Parliament.

Ghaziabad News: सीजेपी के संसद कूच के एलान के बाद पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर निगरानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police on alert and monitoring social media following CJP's announcement of a march to Parliament.
गाजियाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद कूच के एलान के बाद गाजियाबाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से लोगों को रोकने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए एलआईयू को सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है। साइबर थाने को कुछ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, जिनसे पहले विवादित पोस्ट किए जा चुके हैं। ऐसे करीब 200 से अधिक खातों की गतिविधियों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजकरण नैय्यर ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस की ओर से किसी को रोका नहीं जा रहा है। दिल्ली की सीमा पर बैरिकेडिंग दिल्ली पुलिस की ओर से की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed