फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police handed over the young man who went missing a year ago to his family.

Ghaziabad News: एक साल पहले गुम हुए युवक को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police handed over the young man who went missing a year ago to his family.
अनूपशहर। अनूपशहर पुलिस ने एक साल पहले गुम हुए युवक सुनील के परिजनों को सूचना दे उनके सुपुर्द कर दिया। युवक को देख परिजनों के चेहरे खिल उठे और पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह छुट्टी लेकर अपने घर सिकंदराबाद लौट रहा था। तभी उसे मुरादनगर नहर के पास एक मंदबुद्धि युवक घूमता हुआ मिला। जिसे देखकर उसने अपनी गाड़ी रोकी और युवक से उसका पता पूछा। पता पूछने पर युवक ने बताया कि वह अनूपशहर के पास के गांव का रहने वाला है। इसके बाद हेड कांस्टेबल उक्त युवक को अपने गाड़ी में बैठाकर कोतवाली अनूपशहर ले आया जहां उक्त युवक ने पूछताछ करने पर तीन से चार अलग-अलग गांव का निवासी होना बताया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने सभी गांव के प्रधानों से संपर्क किया तो संपर्क करने पर पता चला कि सुनील गांव सतोहा थाना डिबाई का रहने वाला मंदबुद्धि युवक है। इसके बाद डिबाई पुलिस की मदद से सुनील के चचेरे भाई सौदान व पड़ोस में रहने वाले युवक पंकज से संपर्क कर सुनील के मिलने की सूचना दी गई। युवक के चचेरे भाई सौदान ने बताया कि सुनील दो भाई है। बड़ा भाई बाहर नौकरी करता है। सुनील गांव में ही रहता है। सुनील की मां का करीब 3 वर्ष पूर्व कोरोना काल में देहांत हो गया था। पिता भौंदा उर्फ लाला का सन 2007 में 16 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। सुनील का ध्यान उसके चचेरे भाई एवं पड़ोस में रहने वाले लोग रखते हैं। वहीं दूसरी ओर थाना चरथावल में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह की इस मानवीयता की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed