फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police found mobile data of fake IPS, also searched bank records

Ghaziabad News: फर्जी आईपीएस का मोबाइल डाटा पुलिस को मिला, बैंक रिकॉर्ड भी खंगाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police found mobile data of fake IPS, also searched bank records
साहिबाबाद। 1979 बैच का सेवानिवृत्त आईपीएस और गृह मंत्रालय में सलाहकार बनकर डीसीपी ट्रांस हिंडन पर ठगी के मामले में दबाव बनाने वाले अनिल कटियाल के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजनों का बैंक रिकॉर्ड खंगाला है। इसके साथ ही उसके मोबाइल से डाटा भी रिकवर कर लिया है। पुलिस जांच के बाद चार्जशीट बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


गाजियाबाद कमिश्नर कार्यालय और ट्रांस हिंडन के डीसीपी के पीआरओ से फोन पर बात कर इंदिरापुरम थाने में दर्ज लाखों की धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी की पैरवी करने वाले फर्जी आईपीएस अनिल कटियाल के दोनों मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। पुलिस के मोबाइल बरामद करने से पहले उसने बहुत सी जानकारी व मैसेज डिलीट कर दिए थे। पुलिस ने दोनों मोबाइल को जांच के लिए लैब भेजा था। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि दोनों मोबाइल का डिलीट हुआ डाटा रिकवर कर लिया गया है। साथ ही आरोपी और उसके परिजनों के बैंक खातों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को भी खंगाला गया है। कई अहम चीजें हाथ लगी हैं। सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और चार्जशीट तैयार होगी।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed