फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police Commissioner will be honored with DGP's citation on Republic Day

Ghaziabad News: गणतंत्र दिवस पर डीजीपी के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित होंगे पुलिस आयुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Police Commissioner will be honored with DGP's citation on Republic Day
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। शासन से जारी सूची में पुलिस आयुक्त का नाम शामिल है। वहीं, तीन निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और 15 मुख्य आरक्षी भी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन


बेहतर कार्य करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने पर 15 पुलिसकर्मियों को डीजीपी सिल्वर प्रशंसा चिन्ह और चार को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय को उत्कृष्ट विवेचना करने पर द्वितीय स्थान मिलने पर गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में सम्मानित किया जाएगा। परेड में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मियों के सम्मान से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा सम्मान

उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस महावीर सिंह, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस दिवाकांत, मुख्य आरक्षी संजीव कुमार और मुख्य आरक्षी परिवहन शाखा अनिल कुमार शर्मा।




इन्हें मिलेगा डीजीपी सिल्वर प्रशंसा चिन्ह

निरीक्षक अनिल कुमार, निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अन्नु मलिक, मुख्य आरक्षी सचिन कुमार, मुख्य आरक्षी विजय राठी, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी सुनित कुमार, मुख्य आरक्षी संदीप मलिक, मुख्य आरक्षी उम्मेद खान, मुख्य आरक्षी रोबिन मलिक, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार, मुख्य आरक्षी नाहर सिंह, मुख्य आरक्षी प्रवेश कुमार, मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed