{"_id":"678234cd95b18641420d702e","slug":"police-caught-two-cowherds-after-the-encounter-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104913-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोकश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो गोकश पकड़े
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल गोकश।
मोदीनगर। भोजपुर के अमराला में बीती तीन जनवरी को गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले गोकशों और पुलिस की बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। तीन गोकश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा व गोकशी का सामान बरामद किया है।
कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर श्वेता यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज गोकशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। बृहस्पतिवार रात भोजपुर पुलिस व स्वाट टीम को सूचना मिली कि गोकश क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। टीम गोकशों की घेराबंदी में लग गई। अमराला के जंगल पांच गोकश दिखे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए और तीन गोकश अंधेरे में भाग निकले। पुलिस घायल गोकशों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस ने पकड़े गए गोकशों के नाम मुस्तफा और अफजाल निवासी गांव कलछीना थाना भोजपुर बताया है। मुस्तफा शातिर गोकश और गैंगस्टर है। उस पर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस भागे गोकशों की तलाश कर रही है।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल
विज्ञापन