फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police caught ganja smuggler

Ghaziabad News: गांजा तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Police caught ganja smuggler
खोड़ा। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी अलीगढ़ से गांजा की तस्करी करने दिल्ली जा रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक क्विंटल से अधिक का गांजा और गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खोड़ा पुलिस ने प्रवेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पैगंबरपुर थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि लोकेंद्र शर्मा निवासी त्रिमूर्तिनगर चांदमारी अलीगढ़ ने 50 हजार रुपए देकर तस्करी के लिए भेजा था। वह गाड़ी में गांजा भरकर दिल्ली यूपी गेट पर एक युवक को देने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि बरामद गांजे की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। पूछताछ के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अलीगढ़ के लोकेंद्र शर्मा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed