{"_id":"66e0017461197af2ab033d6b","slug":"police-busy-investigating-sensation-after-finding-dead-body-of-a-woman-in-ghaziabad-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में हत्या: डिप्टी इंजीनियर की पत्नी का मिला शव, मर्डर या सुसाइड पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में हत्या: डिप्टी इंजीनियर की पत्नी का मिला शव, मर्डर या सुसाइड पुलिस करेगी जांच
Tue, 10 Sep 2024 03:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम
अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:08 PM IST
सार
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास महिला का शव मिला। मृत शव की शिनाख्त ज्योति वर्मा सेक्टर 10 वसुंधरा निवासिनी के तौर पर की गयी है। बताया जा रहा है कि मृतका का विवाह वर्ष 2023 में चंदौली के मूल निवासी नीतीश कुमार से हुआ था
जो सीईएल साहिबाबाद साइट 4 में डिप्टी इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड स्थित निर्माणधीन बिल्डिंग के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की शिनाख्त ज्योति वर्मा सेक्टर 10 वसुंधरा निवासिनी के तौर पर की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतका का विवाह वर्ष 2023 में चंदौली के मूल निवासी नीतीश कुमार से हुआ था जो सीईएल साहिबाबाद साइट 4 में डिप्टी इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं और मामले में पुलिसिया तफ्तीश भी जारी है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मृत ज्योति और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार को ज्योति अपने घर से निकली थी और परिजनों ने इसकी सूचना भी स्थानीय पुलिस को दी गयी थी पुलिसिया जांच में मृतका का मोबाइल छत से बरामद हुआ है और अब खाकी मामले से जुडे सभी तथ्यों की जांच हत्या या आत्महत्या के बिंदू से जोडकर कर रही है।