फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   police bulane par khaki ne vakeel ko padhaya kanoon ka path

पुलिस बुलाने पर खाकी ने वकील को पढ़ाया कानून का पाठ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
police bulane par khaki ne vakeel ko padhaya kanoon ka path
घर के बाहर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवकों के लिए वकील ने बुलाई थी पुलिस गाजियाबाद। घर के बाहर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवकों को देखकर वकील द्वारा खाकी को सूचना देना वकील को उल्टा पड़ गया। पुलिस ने युवकों पर कार्रवाई करने के बजाय वकील को कानून का पाठ पढ़ा दिया। पीड़ित वकील ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की है।...... चिरंजीव विहार में रहने वाले वकील वीरेंद्र सिंह गाजियाबाद कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को उनके घर के बाहर दो युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। इस पर उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने युवकों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हें ही कानून का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। पीड़ित वकील ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो युवकों से बातचीत की और उसके बाद उनसे कहा कि आप घर के बाहर क्यों निकले। इस पर जब उन्होंने कहा कि युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े थे और उन्हें आशंका थी कि युवक किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं तो पुलिस ने उन्हें कानून का पाठ पढ़ाते हुए उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं पुलिस ने उनसे कहा की थाने चलो। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने खाकी का रौब दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed