{"_id":"6990dd738eec2f5301069ffa","slug":"police-brought-the-tantrik-accused-in-the-case-of-death-of-three-people-to-loni-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15705-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन लोगों की मौत के मामले में आरोपी तांत्रिक को पुलिस लोनी लेकर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन लोगों की मौत के मामले में आरोपी तांत्रिक को पुलिस लोनी लेकर आई
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। तीन लाेगों की माैत का आरोपी कमरूद्दीन को दिल्ली पुलिस शनिवार को उसके घर लोनी स्थित अशोक विहार लेकर पहुंची। टीम ने घर के अंदर से सबूत एकत्रित किए। टीम ने घर में बनी मजार की जांच की। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर दिल्ली चली गई। जांच के दौरान पुलिस तैनात रही।
बीते आठ फरवरी को दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी कार में तीन शव मिले थे। पुलिस ने मामले में लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाले कमरूद्दीन को गिरफ्तार। शवाें की पहचान रणधीर सिंह, शिव नरेश सिंह और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक कमरूद्दीन मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह पिछले सात सालों से लोनी की अशोक विहार कॉलोनी में रह रहा था। उसने घर के अंदर ही मजार बनाई थी। उसके दोनों बेटे राजू और अमरूद्दीन पत्नी शायरा के साथ फिरोजाबाद में रहते हैं।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार दोपहर तांत्रिक कमरूद्दीन को लेकर लोनी के अशोक विहार कॉलोनी उसके घर पहुंची। टीम ने घर व उसके अंदर बनाई गई मजार की सघन तलाशी ली और साक्ष्य एकत्र किए। टीम ने दो मकान व तीन प्लाॅट का निरीक्षण भी किया। पूछताछ में आरोपी ने धनवर्षा कराने के नाम पर लालच देकर तीनों को जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या करना व उनसे दो लाख रुपये हड़पना स्वीकार किया है।