{"_id":"6aa45ce75d909bb1c50b7460","slug":"police-arrested-two-members-of-an-inter-district-vehicle-lifting-gang-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110762-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार किए ,चोरी की 4 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार किए ,चोरी की 4 बाइकें बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद की। आरोपी बेहद शातिर बदमाश है। वह गाजियाबाद और मेरठ आदि में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद मोदीनगर पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को संदिग्ध मिले। पुलिस ने उनको पकड़कर पूछताछ की तो आरोपी वाहन चोर गिरोह के बदमाश निकले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम आर्यन कश्यप निवासी लंकापुरी बिसोखर और शादाब निवासी किदवईनगर कॉलोनी मोदीनगर बताया। पुलिस को पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह रैकी कर बाइक चोरी को अंजाम देते थे। दोनों बेहद शातिर बदमाश है। उन्होंने पकड़ी गई बाइकें गाजियाबाद और मेरठ से चोरी की थी। शादाब बाइकों के लॉक खोलने में माहिर है। वह मात्र तीस सेकेंड में ही बाइक का लॉक खोल देता है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी की बाइकें गोविदुपरी में सारा मार्ग स्थित झाड़ियों में छिपा रखी थी और वह उन्हें बेचने की फिराक में थे। पुलिस बदमाशों को अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।