{"_id":"64a922053f31dec3c20c8c77","slug":"police-arrested-three-accused-in-ghaziabad-conversion-case-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डॉक्टर और इंजीनियर करा रहे थे धर्मांतरण, नमाज पढ़ने पर हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डॉक्टर और इंजीनियर करा रहे थे धर्मांतरण, नमाज पढ़ने पर हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार
Sun, 09 Jul 2023 03:37 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 09 Jul 2023 03:37 AM IST
सार
पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसे डॉक्टर और इंजीनियर चला रहे थे। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में छह लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार
- फोटो : Twitter/@ghaziabadpolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसे डॉक्टर और इंजीनियर चला रहे थे। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में छह लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।
विज्ञापन
ट्रांस हिंडन के डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि गिरोह ने गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की युवती नीरू बिष्ट का धर्मांतरण कराया। इसका खुलासा तब हुआ, जब नीरू को परिजनों ने हिजाब पहनते और घर में नमाज पढ़ते देखा। उनकी शिकायत पर पुलिस ने गिरोह का पता लगाकर मास्टरमाइंड डॉ. अब्दुल्ला अहमद व उसके सहयोगी इंजीनियर मुसीर और कॉल सेंटर कर्मचारी राहिल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। राहिल और अब्दुल्ला का भी धर्म परिवर्तन हुआ है। राहिल पहले राहुल अग्रवाल व अब्दुल्ला सौरभ खुराना था।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने दिल्ली के अजय राठौर, अमृत सिंह और कपिल आनंद, जबकि मुसीर ने दिल्ली के ही अजय का धर्म परिवर्तन कराया। अजय मुसीर से ट्यूशन पढ़ता था। मुसीर ने ही संगम विहार के राहुल अग्रवाल का धर्म बदलवाकर उसे राहिल नाम दिया। उसके गिरोह से जुड़कर राहिल ने नीरू से ऑनलाइन निकाह किया और उसका धर्म परिवर्तन कराया। राहिल नोएडा स्थित काॅल सेंटर में काम करता है। नीरू भी वहीं काम करती थी। संवाद >> कॉल सेंटर-क्लीनिक में बदलवा देते धर्म : पेज 8
विज्ञापन
मास्टरमाइंड अब्दुल्ला देवबंद से कर रहा पढ़ाई
मास्टरमाइंड अब्दुल्ला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 2014 में बीडीएस कर चुका है। पलवल निवासी अब्दुल्ला 2014 में ही सौरभ से अब्दुल्ला बना था। अब वह देवबंद के मदरसे से आलिम की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, संगम विहार निवासी मुसीर सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर चुका है और अब बीटेक कर रहा है।
अलीगढ़ और देवबंद से भी जुड़े तार
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार अलीगढ़ और देवबंद से भी जुड़े हैं। आरोपियों के मोबाइल से दोनों जगह के मौलानाओं के वीडियो मिले हैं। धर्म परिवर्तन के लिए इन वीडियो का इस्तेमाल किया गया। विवादास्पद धर्मगुरु जाकिर नाइक के वीडियो भी मिले हैं।