फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police arrested accused Moussa who stared at teenager for a long time in ghaziabad

गाजियाबाद : 14 सेकंड से ज्यादा घूरा तो किशोरी ने बुला ली पुलिस, बोली- मौसा ताकता रहता है

Fri, 04 Jun 2021 09:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Jun 2021 09:53 PM IST
सार

वरिष्ठ क्रिमिनिल एडवोकेट अनिल बख्शी का कहना है कि कानून के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति किसी महिला या लड़की को 14 सेकंड या उसे अधिक समय तक घूरता है तो वह छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
Police arrested accused Moussa who stared at teenager for a long time in ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना इलाके में 14 वर्षीय किशोरी ने कानून का हवाला देते हुए अपने मौसा के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मौसा उसे काफी देर तक घूरता रहा। उसकी नीयत ठीक नहीं लग रही थी। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से महाराष्ट्र की रहने वाली महिला का पति संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। बाद में पता चला कि पति की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


इसके बाद कुछ समय पहले वह अपनी 14 वर्षीय बेटी को लेकर भाटिया मोड़ निवासी अपने रिश्ते के बहनोई अनिल कुमार के पास आकर रहने लगी थी। महिला की नाबालिग बेटी ने बृहस्पतिवार को पुलिस बुलाकर बखेड़ा कर दिया। उसका कहना था कि उसका मौसा अनिल उसे ताकता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी वह काफी देर तक उसे घूरता रहा। आरोपी ने किशोरी को गलतफहमी होने की बात कही, पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता जिद पर अड़ गई। पीड़िता ने कहा कि उसने अखबार में पढ़ा था कि 14 सेकंड से अधिक तक किसी लड़की या महिला को घूरना छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है। उसका मौसा तो उसे काफी देर तक ताकता रहा। ऐसे में मुकदमा लिखकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ऐतराज होने पर छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है घूरना

वरिष्ठ क्रिमिनिल एडवोकेट अनिल बख्शी का कहना है कि कानून के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति किसी महिला या लड़की को 14 सेकंड या उसे अधिक समय तक घूरता है तो वह छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है। बशर्ते कि घूरने से महिला या लड़की को ऐतराज हो। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किशोरी की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उसके मौसा अनिल को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed