{"_id":"68bf2ce97d0b4620a50f8c6e","slug":"police-arrested-a-person-who-was-absconding-for-one-year-and-had-a-bounty-of-25-thousand-rupees-on-his-head-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107143-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस ने एक साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस ने एक साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार किया
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी स्थित शोरूम में 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 25 हजार इनामी हारून कुरैशी को मोदीनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार हारून के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है।
गांव कादराबाद निवासी सचिन चौधरी के गोविंदपुरी मार्केट स्थित मोबाइल शोरूम में बीते वर्ष सितंबर 2024 में चोरों ने सेंधमारी कर शोरूम से 25 लाख रूपये कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए थे। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि हारून कुरैशी निवासी ब्रह्मपुरी दिल्ली घटना में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीमें लगातार हारून की तलाश में लगी थी। पुलिस ने सोमवार को हारून कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।