{"_id":"6828baac5487fd4940086fdf","slug":"police-arrest-two-accused-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-124525-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 17 May 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Updated Sat, 17 May 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में 29 नवंबर 2024 में युवक पर हुए हत्या के प्रयास के मामले में तलाश कर रही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अभी दो आरोपी खोजबीन चल रही है।
गांव निवासी माहिर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 29 नवंबर 2024 को उनके भाई अनस को गांव के ही नाजिम, आबिद, महबूब व जीशान ने गांव स्थित कल्लू चौराहे पर घेर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार व ईंट पत्थरों से उनके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके भाई को गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हालत में उनके भाई को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में उनके परिवार की उजैफा व साद को भी चोटें आई थीं। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी महबूब व जीशान को गांव बड़ौदा सिहानी से सपनावत गांव को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। जबकि नाजिम व आबिद की पुलिस तलाश कर रही है।