{"_id":"65effb6d1a421d776008c664","slug":"poison-given-to-child-for-failure-in-sexual-intercourse-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102261-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बच्चे से कुकर्म में विफल रहने पर दिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बच्चे से कुकर्म में विफल रहने पर दिया जहर
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्चे को अगवा कर कुकर्म के प्रयास में विफल रहने पर बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाने के मामला सामने आया है। गंभीर हाल में परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया। सोमवार को पिता बच्चे के साथ मोदीनगर तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र बीते शुक्रवार को घर पर अकेला था। इसी दौरान पड़ोसी के यहां रिश्तेदारी में रह रहा एक युवक बच्चे को अगवा कर सुनसान स्थान ले गया और कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और काफी मात्रा में जहरीला पदार्थ खिला दिया। आरोपी बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गया। परिजन बेसुध बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार बच्चे का तीन दिन एम्स में उपचार चला। आरोप है कि निवाड़ी पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। निवाड़ी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया है।