फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Point of mosquito breeding closed corporation made fountains

निगम के बंद पड़े फव्वारे बने मच्छरों के ब्रीडिंग प्वाइंट

Tue, 19 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 19 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Point of mosquito breeding closed corporation made fountains
अन्य - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम अफसरों की लापरवाही अब बरसात के सीजन में जनता पर भारी पड़ सकती है। निगम के बंद पड़े पांच फव्वारों में बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों के लिए ब्रीडिंग प्वाइंट बन गए हैं। इन फव्वारों की न तो निगम सफाई करा रहा और न ही इनका संचालन हो रहा। इनमें भरे पानी में लार्वा पनप सकता है।
विज्ञापन


इस बार बारिश बीते साल से ज्यादा होने की वजह से मच्छरों से फैलने वाली बीमारी मलेरिया, वायरल, टायफाइड के होने का खतरा भी बढ़ा है। इस पर निगम की यह लापरवाही और बीमारियों को और बढ़ावा दे सकती है।
विज्ञापन


बरसात के सीजन में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम लोगों को जागरूक कर कूलर, पुराने टायर, कबाड़ आदि में पानी जमा न होने देने की नसीहत देते हैं। लेकिन शहर में निगम ने खुद मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए जगह तैयार कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली चाइल्ड चौराहा स्थित फाउंटेन में करीब सात-आठ इंच पानी जमा हो गया है। यहां से पानी निकलने का रास्ता नहीं है। ऐसे में पानी सड़ने से यहां  लार्वा पनप सकता है। यही हाल न्यू आर्य नगर चौक, महामाया स्टेडियम के बाहर और हापुड़ चुंगी पर बने फव्वारे का भी है। वर्षों से बंद पड़े फव्वारे के पोंड में पानी जमा हो गया है।

मेयर के आदेश पर भी नहीं चले फव्वारे
मेयर पद की शपथ लेने के चंद दिनों बाद ही महापौर अशु वर्मा ने बंद पड़े फव्वारों को चलवाने का दावा किया था। उन्होंने निगम अधिकारियों को फव्वारों को ठीक कराकर इनका संचालन करने के आदेश दिए थे, लेकिन यह आदेश लागू नहीं हो पाए। फव्वारे अभी भी बंद हैं।


मेयर बोले
स्वास्थ्य विभाग को फाउंटेन की सफाई व दवा का छिड़काव कराने और प्रकाश विभाग को इन्हें चालू कराने के निर्देश दिए गए हैं। फव्वारों को चालू कराया जाएगा। लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। - अशु वर्मा, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed