फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM replied to Pakistan in its own language: Keshav Maurya

पाक को उसकी भाषा में पीएम ने दिया जवाब : केशव मौर्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
PM replied to Pakistan in its own language: Keshav Maurya
साहिबाबाद/गाजियाबाद। घटिया राजनीति करने वाले विपक्षी लोगों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने पर युद्ध रोका गया है। जबकि हकीकत यह है कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान व उसके यहां पल रहे आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब देकर यह बता दिया कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, मगर हमें कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आई एमएस यूसी कैंपस डासना और आईटीएस मोहननगर में आयोजित योग कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को उप मुख्यमंत्री गाजियाबाद पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने, हर दिन भारत का मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने 21 जून विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की बात कही तो पूरे विश्व ने समर्थन दिया। यह दुनिया के 191 देशों में मनाया जाता है और हर जगह भारत की चर्चा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने रूस-यूक्रेन, चीन-ताइवान और इजरायल-ईरान के बीच युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि विश्व में तनाव योग से ही दूर होगा। यह तब होगा, जब दुनिया भारत को विश्व गुरु मानेगी। अन्यथा ऐसे ही लड़ती रहेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सत्ता में आए तो कई संकल्प लोगों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री न केवल वर्तमान में लोगों की चिंता करते हैं बल्कि भूत व भविष्य को संवारने में जुटे हैं। मंच से उप मुख्यमंत्री ने लोगों को जल संरक्षण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गंगा यमुना की निर्मल धारा की तरह ही हिंडन को भी स्वच्छ किया जाएगा।
इसके लिए सरकार का खजाना खुला है। उन्होंने लोगों से विलुप्त होती नदियों को बचाने और उसे प्रदूषण रहित बनाने का आह्ववान किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कहा था कि गुजरात में समाचार छपता है कि बिजली जाती नहीं है। उत्तर प्रदेश में बिजली आती नहीं है।

2017 से पहले क्या स्थिति थी, सभी जानते हैं। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली आ रही है। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री व विधायक सुनील शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, महापौर सुनीता दयाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व महापौर आशा शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed