फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM Modi to virtually flag off Namo Bharat train from Muradnagar RRTS station

Namo Bharat Train: अब साहिबाबाद से मोदीनगर तक दौड़ेगी नमो भारत, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें किराया

Wed, 06 Mar 2024 11:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Mar 2024 11:28 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to virtually flag off Namo Bharat train from Muradnagar RRTS station
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण के दुहाई से मोदीनगर नार्थ तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से किया। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने आरआरटीएस के मुरादनगर स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान मुरादनगर स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री हरजीत सिंह पुरी, सांसद वीके सिंह, विधायक अजीजपाल त्यागी, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत सांसद सतपाल सिंह, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच मुरादनगर रैपिड रेलवे स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन


एनसीआरटीसी ने इस खंड का यात्री किराया भी तय कर दिया है। यात्रियों को साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक सामान्य श्रेणी कोच में 90 रुपये और प्रीमियम कोच में 180 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन


इससे पहले साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 20 अक्तूबर 2023 से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। अब 17 किलोमीटर लंबे इस खंड पर भी संचालन शुरू हो जाने के बाद 34 किलोमीटर का सेक्शन ऑपरेशनल हो जाएगा। 34 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर अब आठ स्टेशन होंगे। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अब नमो भारत ट्रेन दुहाई स्टेशन से दुहाई डिपो में जाने की बजाय सीधे मुरादनगर स्टेशन पर और यहां से मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक जाएगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि आम यात्री इस ट्रेन में एक-दो दिन बाद से सफर कर पाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।

यह होंगी किराया दरें
स्टेशन से साहिबाबाद---गाजियाबाद---गुलधर---दुहाई---दुहाई डिपो---मुरादनगर---मोदीनगर साउथ---मोदीनगर नार्थ
साहिबाबाद ---30---30---40---50---60---80---90
गाजियाबाद---30---20---30---30---40---60---80
गुलधर---30--- 20 --- 20---30---30---50---60
दुहाई---40---30---20--- 20---20---40---50
दुहाई डिपो---50---30---30---20---30---40---50
मुरादनगर---60---40---30---20---30---20---30
मोदीनगर साउथ---80---60---50---40---40---20---20
मोदीनगर नार्थ---90---80---60---50---60---30---20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed