फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   PM Modi suddenly extended the route by 500 meters in Ghaziabad road show

गाजियाबाद रोड शो: पीएम मोदी ने अचानक 500 मीटर आगे तक बढ़ा दिया रूट, फूल गए थे पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव

Sun, 07 Apr 2024 10:02 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Apr 2024 10:02 PM IST
सार

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवायी और लोगों का अभिवादन करने के लिए फिर से प्रचार रथ में सवार हो गए। उनके साथ मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय सांसद और पार्टी प्रत्याशी भी रथ में सवार हो गए। 

विज्ञापन
PM Modi suddenly extended the route by 500 meters in Ghaziabad road show
पीएम मोदी का गाजियाबाद रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के लिए अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना अचानक रोड शो का रूट करीब 500 मीटर आगे तक बढ़ा दिया। चौधरी मोड़ पर रोड शो खत्म होने के बाद अपने प्रचार रथ से उतरकर अपनी गाड़ी में बैठकर चलने लगे तो उन्हें जीटी रोड पर भी सड़क के दोनों ओर लोग खड़े दिखाई दिए। घंटों से इंतजार कर रहे इन लोगों के लिए प्रधानमंत्री अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी से उतरकर फिर प्रचार रथ में सवार हो गए और घंटाघर कोतवाली तक गए। अचानक प्रधानमंत्री के रोड शो का रूट बढ़ जाने से पुलिस अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों ने रस्से से उनके प्रचार रथ के दोनों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौधरी मोड़ पर रोड शो खत्म कर जीटी रोड, घंटाघर से होते हुए एलिवेटेड रोड पर और यहां से दिल्ली के लिए जाना था। चौधरी मोड़ पर रोड शो खत्म होने के बाद वह प्रचार रथ से उतरे और जनता का अभिवादन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और स्थानीय सांसद वीके सिंह से मिले। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठकर जीटी रोड पहुंच गए। रेलवे रोड से पहले ही उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग उनके रोड शो में नहीं पहुंच पाए और जीटी रोड पर उनकी झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार में खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवायी और लोगों का अभिवादन करने के लिए फिर से प्रचार रथ में सवार हो गए। उनके साथ मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, स्थानीय सांसद और पार्टी प्रत्याशी भी रथ में सवार हो गए। इस रूट से पीएम को अपनी गाड़ी में बैठकर सिर्फ गुजरना था, ऐसे में यहां आंबेडकर रोड जैसे सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने सुरक्षा की चिंता किए बगैर जनता के लिए करीब 500 मीटर आगे तक खुली जीप में रोड शो किया और घंटाघर कोतवाली के पास जाकर अपनी बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली चले गए।

विज्ञापन

PM Modi suddenly extended the route by 500 meters in Ghaziabad road show
पीएम मोदी का गाजियाबाद रोड शो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने एहतियात के तौर पर लगा रखी थी बैरिकेडिंग
चौधरी मोड से घंटाघर की ओर रोड शो का रूट नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री के दिल्ली लौटने का रूट होने की वजह से पुलिस ने जीटी रोड पर भी काफी दूर तक बैरिकेडिंग लगा रखी थी। यह बैरिकेडिंग इसलिए भी लगाई गई थी कि कोई जानवर अचानक उनके काफिले के सामने न आ जाए। प्रधानमंत्री ने रोड शो का रूट आगे तक बढ़ाया तो यह बैरिकेडिंग सुरक्षा में बड़ी सहायक रही। हालांकि पुलिसकर्मी उनकी कार के साथ-साथ रस्सा लेकर चलते रहे, ताकि कोई उनके वाहन तक न पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed