{"_id":"57dc2eb64f1c1b0d47d48920","slug":"pm-housing-scheme-will-apply-until-september-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में अब 30 सितंबर तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में अब 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
इमारत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में अब 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। शहरी गरीबों के लिए शुरू की गई योजना में ऐसे लोगों को फायदा मिलेगा जिनकी आमदनी 3 से 6 लाख रुपये सालाना हो, लेकिन उनके नाम पूरे भारत में कहीं भी मकान न हो। इस योजना में आवेदन के लिए पहले 9 सितंबर अंतिम तारीख तय की गई थी।
विज्ञापन
अब इसे 21 दिन और बढ़ा दिया गया है।
डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्रों में रहने वाले और पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाले लोग नगर पालिका कार्यालयों में और नगर निगम सीमा के लोग डूडा कार्यालय में आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और डूडा कार्यालय से आवेदन फार्म ले सकेंगे।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि आवेदकों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इस योजना के लिए लोग www.hfaup.org पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए वार्षिक आमदनी 3 लाख और एलआईजी वर्ग के लिए छह लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन