{"_id":"6a00cccb03fd6bd941080595","slug":"players-won-medals-in-the-speed-skating-competition-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-101509-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
गाजियाबाद। लाल कुआं स्थित जेएसआर बैंक्ड ट्रैक पर रविवार को हुई चौथी इंटरस्कूल स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय देकर पदक जीते। यूपी स्पीड स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव रवि कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली से 32 विद्यालयों के लगभग 600 प्रतिभाशाली युवा स्केटर्स ने भाग लिया। इसमें अंडर-8 बालिका वर्ग में वेदांशी ने पहला, काव्या ने दूसरा व कनक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में सिद्धार्थ ने पहला, अनुराग ने दूसरा व पार्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-10 बालिका वर्ग में दृष्टि ने पहला व अकीरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में चिराग ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-13 बालक वर्ग में शक्ति ने पहला, विवान ने दूसरा व उत्कर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में हत्साह ने पहला, अवनिका ने दूसरा व वर्णिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। टीम वर्ग में इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा पब्लिक स्कूल ने पहला व डीपीएसजी मेरठ रोड ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।