{"_id":"56f2ad784f1c1b364df14d24","slug":"play-fun-holly-warmer-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती से खेलें होली, गर्म रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती से खेलें होली, गर्म रहेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
holi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर रंग आराम से खेलें। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम गर्म रहेगा। तापमान ज्यादा रहने से लोगों को ठंडी पानी से होली खेलने में परेशानी नहीं होगी। हालांकि रंगोत्सव के बाद बादल छाने और फिर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
तेज हवाओं से सर्द हुए मौसम से लोगों को बुधवार को राहत मिल गई। सुबह से ही घनी धूप रही। हवा नहीं चली। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम गर्म रहेगा। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
इससे लोगों को पसीना-पसीना होना पड़ेगा। गर्म मौसम में पानी के रंग खेलने के बावजूद लोगों को सर्दी का अहसास नहीं होगा।
शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी में और ज्यादा इजाफा होगा। शनिवार को हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।