फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Piles of garbage accumulate outside the lanes as the garbage collection vehicle fails to arrive.

Ghaziabad News: कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंचने से गलियों के बाहर लगा कूड़े का अंबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage accumulate outside the lanes as the garbage collection vehicle fails to arrive.
साहिबाबाद। नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर समेत टीएचए के कई इलाकों में नियमित रूप से कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण गलियों और सड़कों के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कई स्थानों पर लोगों को घरों से निकलकर सड़क किनारे कूड़ा डालने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर के स्थानीय निवासी विपिन ने बताया कि कुछ इलाकों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी कई-कई दिनों तक नहीं पहुंचती है। इसके चलते घरों से निकलने वाला कूड़ा गलियों के बाहर जमा होता रहता है। कूड़े का ढेर बढ़ने के साथ ही आसपास दुर्गंध फैलने लगी है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और आवारा पशु कूड़े को सड़क पर फैला देते हैं। वहीं, सांझा प्रयास संगठन के राष्ट्रीय संयोजक जुगल किशोर ने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन रेजिडेंस गेट दो पर कई दिनों से गंदगी इकट्ठा हो रही है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। इसी तरह राजेंद्र नगर और आसपास की कॉलोनियों में भी नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी धीरू सिंह ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, एसएफाई संजीव ने बताया कि मामला संज्ञान में लेकर कूड़ा वाहन भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed