फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Photo with pistol went viral, police accused of not taking action

Ghaziabad News: पिस्टल के साथ वायरल हुई फोटो, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Photo with pistol went viral, police accused of not taking action
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई मारपीट के मामले में नामजद जूता कारोबारी जितेंद्र यादव की पिस्टल के साथ अब फोटो वायरल हो रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी रिंकू ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में पूर्व में ही कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात सामने आई थी फिर भी आरोपी के लाइसेंस कैंसिल की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। रिंकू यादव ने बताया कि उनके भाई धर्मेंद्र अप्रैल माह में जितेंद्र की दुकान पर जूते खरीदने गए थे। जूते में शिकायत थी इसलिए वह दोबारा दुकान पर गए तो कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की। जितेंद्र ने उनके भाई व उसके साथ गए लोगों को पीटा और उनपर गोली भी चला दी। आरोपी की हाथ में पिस्टल लिए हुए फोटो व वीडियो भी है। इसके बावजूद मामले में पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed