फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Phone Numbers Not Updated: 15,000 Consumers Face Difficulties in Receiving Bills

Ghaziabad News: नंबर अपडेट नहीं, 15 हजार उपभोक्ताओं को बिल मिलने में होगी परेशानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Phone Numbers Not Updated: 15,000 Consumers Face Difficulties in Receiving Bills
गाजियाबाद। बिजली उपभोक्ताओं के मई माह के बिल बनाने और उनसे पैसा वसूलने का काम पांच जून के बाद शुरू होगा। ऐसे में ऊर्जा निगम के अफसर सबसे ज्यादा सतर्कता स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को लेकर बरत रहे हैं। निगम के अफसरों का दावा है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिल तीन जून से उनके रजिस्टर्ड नंबर पर पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

ढाई लाख स्मार्ट मीटर धारकों में करीब 15 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके मोबाइल नंबर अब भी अपडेट नहीं हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल मिलने में समस्या होगी। अधिकारी इन उपभोक्ताओं से अपने मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि यह उपभोक्ता अपने बिल की जानकारी के लिए एसडीओ कार्यालय में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं। विदित हो कि प्रीपेड व्यवस्था खत्म होने के बाद स्मार्ट मीटर धारकों के बिल पहली बार बनेंगे। इन उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए एसडीओ, एक्सईएन कार्यालय पर जागरूकता शिविर में लगाया जा रहा है। यह शिविर 30 जून तक लगातार रहेगा।
विज्ञापन

इस बारे में जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को नंबर अपडेट करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इनके नंबर अपडेट हैं, वह निगम के चैटबॉट, यूपीपीसीएल के स्मार्ट एप, मैसेज और विभाग की वेबसाइट पर जाकर भी अपने बिल के बारे में जानकारी ले सकते हैं, यदि किसी को नंबर अपडेट होने के बावजूद भी चार जून तक बिल नहीं मिलता है तो वह पांच जून के बाद निगम के स्थानीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर इस समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ट्रिपिंग से राहत नहीं : मौसम बदलने के बाद बिजली की लंबे समय तक गुल होने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या से अब भी लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। क्रॉसिंग रिपब्लिक के बागू के विपिन ने शिकायत दर्ज कराई कि रात में तीन और दिन में चार बार बिजली की आवाजाही रही। सिद्धार्थ विहार की दीप्ति ने बताया कि दिन में लगातार दो घंटे बिजली नहीं आई। रात में भी दो बार बिजली आई और गई। ट्रिपिंग से अभी तक निजात नहीं मिल पा रही है। इस बारे में अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आपूर्ति में बीते कई दिनों से सुधार है। कहीं कोई दिक्कत है तो उसको दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed