{"_id":"572ccc0c4f1c1ba2435ccf01","slug":"phd-entrance-exam-at-11-centers-in-nine-to-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केंद्रों पर नौ मई को होगा पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केंद्रों पर नौ मई को होगा पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू का पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम (सीईटी) नौ मई को कराया जाएगा। एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यदि किसी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो वह यूनिवर्सिटी जाकर ठीक करा सकता है। एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने 11 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वर्ष 2016 सेशन के लिए पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम सोमवार (9 मई) को होगा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने एग्जाम के लिए सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और बागपत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गाजियाबाद में एमएमएच कॉलेज, एसडी कॉलेज और वीएमएलजी कॉलेज में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
जबकि बुलंदशहर में आईपी कॉलेज, बागपत में डीजे कॉलेज बडौत, सहारनपुर में एमएस कॉलेज और मेरठ में मेरठ कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज, डीएन डिग्री कॉलेज, आईएन पीजी कॉलेज, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एग्जाम दो पालियों में सुबह 9 से 11 बजे और 2 से शाम 5 बजे के बीच होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रानिक वस्तु लाने पर प्रतिबंध रहेगा।