{"_id":"67cded010547adbc3a0555b0","slug":"petrol-pump-employees-beaten-up-five-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2365-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के पावी स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत न्यू विकास नगर निवासी अंकित शर्मा से मारपीट करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाद बाइक में कम पेट्रोल डालने के शक में हुआ था। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। मामले में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से पुलिस ने पावी सादकपुर निवासी खुर्शीद, राशिद उर्फ खुर्शीद, शहजाद, भूरा उर्फ फुरकान और मोइन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अंकित शर्मा ने तहरीर में बताया था कि पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने आए युवकों ने कम तेल भरने की बात कहकर मारपीट की थी। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की थी। एसीपी ने बताया कि मारपीट के आरोपी खुर्शीद, राशिद उर्फ खुर्शीद, शहजाद, भूरा उर्फ फुरकान और मोइन गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी खुर्शीद ने बताया गया कि वह पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवा रहा था। उसे लगा कि कर्मचारी ने कम तेल भरा गया है। इसी बात को लेकर पंप का कर्मचारी मेरे साथ उलझ रहा था। इसके बाद उसने फोन करके अपने साथियों को बुलाया और मारपीट हुई थी।