फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   people will get permission to stop at farmers protest after showing Aadhar card in ghazipur border

गाजीपुर बॉर्डरः आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगी आंदोलन में रुकने की इजाजत, टिकैत बोले- मिले हैं हिंसा के इनपुट

Sun, 07 Feb 2021 07:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 Feb 2021 07:45 AM IST
विज्ञापन
people will get permission to stop at farmers protest after showing Aadhar card in ghazipur border
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान - फोटो : Amar Ujala

यूपी गेट पर आंदोलन स्थल में किसानों को भी कैंप में रुकने के लिए आधार कार्ड की कॉपी के साथ पांच जमानती देने होंगे। यूपी-उत्तराखंड में हिंसा के इनपुट मिलने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कैंपों में रुकने वालों की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है। शनिवार शाम उन्होंने कहा कि यूपी-उत्तराखंड में चक्का जाम के दौरान ऐसी सूचना थी कि कुछ लोग हाथ में तिरंगा, किसानों का झंडा लेकर व कैंप लगाकर रास्ता रोकेंगे। फिर किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए दोनों राज्यों में पांच जगह तोड़फोड़ की योजना थी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को रविवार को 74 दिन पूरे हो गए। इस बीच राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में चक्का जाम का कार्यक्रम सफल और शांतिपूर्ण रहा। तीन घंटे के एलान के बाद किसान एक मिनट भी सड़कों पर नहीं रहा, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम इस कारण नहीं हुआ कि दोनों जगह पर कुछ लोगों द्वारा चार-पांच जगह पर तोड़फोड़ करने की योजना थी। इस दोनों राज्यों में कार्यक्रम टाल दिया गया था। इसके बाद कहा कि हमारा मकसद किसी भी जगह पर तोड़फोड़ करने का नहीं है। उन्होंने शरारती तत्वों को कड़े शब्दों में कहा कि यदि कोई भी यहां माहौल खराब करता या गलत हरकत करता पकड़ा गया तो उसे पुलिस के हवाले कर केस दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि अब यूपी गेट पर आंदोलन स्थल में किसानों की लगातार बढ़ती संख्या और हिंसा के इनपुट पर किसी भी किसान को बिना आधार कार्ड या पांच ग्रांटर के कैंपो में नहीं रुकने दिया जाएगा। सभी लोगों की पड़ताल की जाएगी। जो भी संदिग्ध व्यक्ति या कुछ गलत बोलते पकड़ा गया तो उसी जांच के बाद पुलिस को सौंपा जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने किया सांकेतिक विरोध
आंदोलन के मंच से एलान किया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यूपी-उत्तराखंड में किसान चक्का जाम को समर्थन देने व सांकेतिक विरोध के लिए गाड़ियों के हार्न बजाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों ने सभी किसानों से उनकी गाड़ियां, ट्रैक्टर और बाइकों के पास पहुंचकर सभी को चालू करने के लिए कहा। साथ ही पूरे देश में चक्का जाम कार्यक्रम खत्म होने के ठीक 03:01 पर किसानों ने यहां हार्न बजाकर विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed