फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People who stole motor from factory arrested

Ghaziabad News: फैक्टरी से मोटर चोरी करने वाले गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
People who stole motor from factory arrested
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित सिद्दीक नगर से बदमाशों ने बृहस्पतिवार को एक फैक्टरी से दो मोटर और एक स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। फैक्टरी मालिक रेहान ने नंदग्राम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को शाहरूख और आदिल निवासी हिंडन विहार को गिरफ्तार कर चोरी किया माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी रेहान की सिद्दीक नगर में निक्की कंसलटेंट एंड इंजीनियरिंग के नाम से फैक्टरी है। बृहस्पतिवार को उनकी फैक्टरी में चोरी हो गई। पुलिस ने रोटरी गोल चक्कर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शाहरूख और आदिल निवासी हिंडन विहार बताए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी किए गए सामान को बाजार में कम कीमत पर बेचकर नशा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed