{"_id":"66c671660b24060ad405ade4","slug":"people-took-to-the-streets-in-support-of-the-bandh-processions-continued-throughout-the-day-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1008-447280-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे\n\nलोग, दिनभर निकलते रहे जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, दिनभर निकलते रहे जुलूस
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारत बंद के समर्थन में गाजियाबाद में सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। इनमें सबसे बड़ी संख्या बसपा, सपा और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की रही। आरक्षण पर हाल ही में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर शहर से देहात तक दिनभर जुलूस निकलते रहे। सभी ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। राजनैतिक दलों के अलावा कई संगठनों और वकीलों ने भी प्रदर्शन किया।
आरडीसी स्थित कार्यालय पर हजारों की तादाद में बसपाई सुबह दस बजे एकत्र हो गए और कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम गंभीर सिंह को सौंपा। बसपा के जिलाध्यक्ष दयाराम सैन की अगुवाई में लोग आरडीसी स्थित बसपा के जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी लोग हापुड़ रोड से होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। दयाराम सैन ने कहा कि दलित समाज की अनदेखी किसी को भी नहीं करने दी जाएगी।
एडीएम ने ज्ञापन को उच्चाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान विजयनगर, गुलधर, नंदग्राम, गोविंदपुरम समेत तमाम जगहों से लोग टोली के रूप में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने आए थे।अधिवक्ताओं ने भी मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिसबल जगह जगह तैनात रहा। इस मौके पर कुलदीप कुमार, पंकज शर्मा, रवि जाटव, बाबूलाल सैन, विरेंद्र जाटव, ओमपाल राठी भरत सिंह, नरेश जाटव आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन
भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने भी भारतबंद का समर्थन किया। पार्टी कार्यकर्ता नवयुग मार्केट में एकत्र हुए और यहां से जूलूस के रूप में हापुड रोड से होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। पार्टी के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी ने कहा कि समाज को कमजोर का निर्णय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। आजाद समाज पार्टी किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाली नहीं है। इस मौके पर सत्यपाल चौधरी, गुलजार सिददीकी,मनोज कुमार, आनंद, संजीव आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस
गाजियाबाद। अधिवक्ताओं ने कचहरी से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने कहा कि क्रीमिलियर लागू कर आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश की गई है। अधिवक्ता मनोज नागवंशी ने कहा कि समय-समय पर ओबीसी के आरक्षण पर भी कुठाराघात किया जा रहा है, जबकि हमारी मांग एससी एसटी के आरक्षण को 9वीं सूची में शामिल कर संपूर्ण संपूर्ण भारत में जाति आधारित जनगणना कराए जाने की है। अधिवक्ता सुरजीत सिंह, हरेंद्र गौतम, लक्ष्मण सिंह, राजीव वर्मा, बबलू सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।
लोनी में भी निकाली गई रैली
लोनी। भीम आर्मी, आज समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से भारत बंद के आह्नान पर बुधवार को लोनी के अलग-अलग इलाकों में रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने खन्नानगर कॉलोनी स्थित लोनी तहसील में एसडीएम राजेंद्र कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। लोनी बाजार के रविदास मंदिर से शुरू हुई रैली तहसील कार्यालय तक पहुंची। रैली विकास नगर के आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। अशोक सम्राट, नीरज, विकास प्रधान, अमित जाटव, राकेश जाटव, सागर चौधरी, बंटी, मुकेश, विनोद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।