फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People took to the streets in anger over 22 hours of continuous power cut

Ghaziabad News: 22 घंटे लगातार बिजली कटौती पर बिफरे लोग सड़क पर उतरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets in anger over 22 hours of continuous power cut
साहिबाबाद। उमस भरी गर्मी में लगातार 22 घंटे बिजली कटौती से परेशान पसौंडा के लोग मंगलवार रात करीब नौ बजे दिल्ली वजीराबाद वाली रोड पर पहुंचे। यहां लोगों ने ट्रैफिक जाम करने का प्रयास किया और ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटा लोगों ने यहां हंगामा किया। पुलिस द्वारा एसडीएम से बात कराए जाने के बाद लोग माने और वापस लौटे।
विज्ञापन

मोहन नगर जोन के पसौंडा इलाके में सोमवार रात करीब 12:00 से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लोगों का आरोप है कि कई बार ऊर्जा निगम कार्यालय में फोन करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद हेल्पलाइन पर कॉल किया गया लेकिन यहां पर किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं की गई। सभी लोगों ने अपने-अपने स्तर से ऊर्जा निगम की हेल्पलाइन पर कॉल लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऊर्जा निगम की ओर से कोई जवाब न मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोग पसौंडा की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। यहां पर 200 से अधिक संख्या में लोग जुड़ते चले गए। निवासी ललित ने बताया कि इलाके में काफी समय से बिजली सप्लाई को लेकर परेशानी बनी हुई थी। जून की गर्मी में भी विभाग की ओर से लोगों को भरपूर बिजली सप्लाई करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए जिस कारण से परेशान लोगों ने पहले ही आवेदन किया था और लोड क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की थी। लेकिन विभाग की ओर से सुनवाई नहीं की गई। अब यहां पर बिजली कटौती की जा रही है और हद तब हो गई जब सोमवार से कटी बिजली मंगलवार को भी सप्लाई सुचारू नहीं की गई। सड़क पर जाम करने की सूचना पर शालीमार थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। इस पूरे मामले पर चीफ इंजीनियर दीपक अग्रवाल का कहना है कि वह संबंधित इलाके के स्टाफ से बात करेंगे और इलाके में जो भी परेशानी है उसको दूर किया जाएगा। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों के मुख्य मार्ग पर पहुंचने की सूचना पर टीम भेजी गई थी। लोगों की एसडीएम से बात करा दी गई जिन्होंने फॉल्ट ठीक कर जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed