फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People protested against the terrorist incident in Pahalgam on the second day as well

Ghaziabad News: पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में दूसरे दिन भी लोगों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
People protested against the terrorist incident in Pahalgam on the second day as well
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत
साहिबाबाद। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को टीएचए में प्रदर्शन जारी रहा। कई जगहों पर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके गए। शाम को नागरिकों ने हाथों में तख्तियां और कैंडल लेकर पैदल मार्च निकाल आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

वसुंधरा की कियान मिग्सन सोसायटी के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर आतंकवाद के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने इस दौरान वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे भी लगाए। शिप्रा कृष्णा विस्ता अपार्टमेंट्स में भी देर रात पाकिस्तानी आतंकवादियों के कायरतापूर्ण ढंग से निर्दोष हिंदुओं का पहचान पूछ कर नरसंहार करने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सभी निवासियों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ अपना क्रोध जाहिर करते हुए स्थानीय भाजपा नेतृत्व से अपील कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ये मैसेज पहुंचाया जाए कि आपके किसी भी निर्णय के साथ पूरा हिंदुस्तान खड़ा हुआ है। इस मौके पर भाजपा इंदिरापुरम मंडल अध्यक्ष मंजुला गुप्ता, भाजपा पार्षद अनिल तोमर, रवीना सिंह, डॉ.लीना तोमर, प्रिया बिष्ट, नवीन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों का विरोध शिप्रा सनसिटी आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द न्याय की मांग की। मोहननगर स्थित गुलमोहर ग्रीन सोसायटी में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन स्थित मंगल पांडे चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंककर लोगों ने विरोध जताया। लोगों ने कहा कि कश्मीर में निर्दोष लोगों की धर्म पूछ कर हत्या की गई, जिससे लोगों में गुस्सा है। इस मौके पर अशोक भाटी, संदीप पंडित, सोनू बंसल, मनीष सैनी, आदेश सिंह, गौरव सेन, आदेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम के सीके मॉडर्न स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पहलगाम हमले के शहीदों और पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। सभी ने अपनी कलाइयों पर काली पट्टियां बांधकर शोक जताया।

- शाम चार बजे तक बंद रहेंगी दुकानें-
वैशाली सेक्टर चार में मार्केट में कैंडल मार्च निकल गया। गायत्री मंत्र का व्यापारी मंडल के लोगों ने जाप किया। शोक प्रकट करते हुए शुक्रवार को शाम चार बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध प्रदर्शन में मशाल जुलूस निकालत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed