फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People of Ghaziabad are at the forefront in making passports

Ghaziabad News: पासपोर्ट बनवाने में गाजियाबाद के लोग सबसे आगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
People of Ghaziabad are at the forefront in making passports
रश्मि ओझा
विज्ञापन

गाजियाबाद। पश्चिम यूपी में पासपोर्ट बनवाने में सबसे आगे गाजियाबाद के लोग हैं। यहां के 80 हजार लोगों ने पिछले साल पासपोर्ट बनवाए हैं। दूसरे स्थान पर गौतमबुद्धनगर और तीसरे पर मेरठ रहा। गाजियाबाद के आगे रहने की एक वजह यहां दो पासपोर्ट कार्यालय होना है। दूसरा, यहां पुलिस सत्यापन अन्य जिलों के मुकाबले तेजी से हुआ।

गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 13 जिलों के पासपोर्ट बनाए जाते हैं। ये हैं आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली। यहां से वर्ष 2024 में कुल 3,23,286 लोगों के पासपोर्ट बने हैं। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बहुराष्ट्रीय कंपनियां अधिक होने की वजह से भी दोनों जिलों में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या ज्यादा है। गौतमबुद्धनगर के 75 हजार लोगों ने पासपोर्ट बनवाए। मेरठ इससे काफी पीछे 45 हजार पर रहा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप का कहना है कि इस बार सबसे अधिक पासपोर्ट गाजियाबाद में बने हैं। इसका कई कारण हैं। गाजियाबाद में पुलिस सत्यापन का जल्द होना और पासपोर्ट कार्यालय में फाइलों का त्वरित निस्तारण प्रमुख हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed