फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People expressed happiness over Bihar getting a special place in the budget

Ghaziabad News: बजट में बिहार का विशेष स्थान होने पर लोगों ने जताई खुशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
People expressed happiness over Bihar getting a special place in the budget
साहिबाबाद। बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखने पर टीएचए में रह रहे बिहार के लोगों ने खुशी जाहिर की है। बिहार के मूल निवासियों का कहना है कि 2024 के बजट में भी बिहार को अच्छा अनुदान मिला था और इस बार भी बिहार के लिए की गई घोषणाएं बिहार में विकास के पंख लगाएंगे।
विज्ञापन

लोगो ने कहा कि भले ही यह घोषणाएं आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया हो लेकिन इन घोषणाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा यह अच्छी बात है।
विज्ञापन


मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा महत्वपूर्ण
बिहार में मखान की खेती को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड के गठन की घोषणा की गई है। मखाना की खेती करने वाले किसान से लेकर कारोबारी तक के लिए यह महत्वपूर्ण है। इससे मखाना की खेती को और बढ़ावा मिलेगा और किसान आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे। अवनीश झा
विज्ञापन
विज्ञापन


रुकेगा पलायन
शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में हुए अहम घोषणा के बाद बिहार से युवाओं के पलायन में कमी आएगी। मेडिकल काॅलेज एवं आईआईटी कालेज विस्तार से अब पढ़ाई के लिए युवाओं को बाहर नहीं जाना होगा। वहीं, श्रम पोर्टल पर एक करोड़ युवाओं के पंजीकरण से लोगों को रोजगार दिए जाने की बात कही गई है जिससे लोग अपने गांव देहात में रहकर ही नौकरी पा सकेंगे, यह अच्छी बात है। अमित किशोर


घोषणाओं पर अमल हो तो मिलेगा लाभ
बिहार के लिए अधिकतर बातें कागजों पर ही रह जाती हैं। बजट में की गई घोषणाओं पर अमल किया जाए तो जरूर लाभ मिलेगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए लेकिन वह नहीं मिला इससे निराशा है। अशोक साह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed